अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगा भक्त संत रविदास के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग धर्मनगरी में शुरू हो गई है।
फिल्म के सेट पर प्रेस वार्ता में फिल्म निर्माता स्वामी शरद पुरी महाराज, पुरुषोत्तम शर्मा, निदेशक अरविंद सिंह सिरोही ने बताया कि संत रविदास की मुख्य भूमिका कलाकार संदीप मोहन निभा रहे हैं। जिन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल कृष्णा, सिया के राम, चंद्रकांता जैसे धार्मिक सीरियलों में अभिनय किया गया। कलाकार संदीप मोहन का कहना है कि गंगा भक्त संत रविदास की भूमिका करने को लेकर उत्साहित हैं। निदेशक अरविंद सिंह सिरोही ने बताया कि हरिद्वार के विभिन्न गंगा तटों, मलिन बस्तियों में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। यह फिल्म संत रविदास के जीवन दर्शन पर भव्य रूप से गंगा भक्त के रूप में दिखाई जाएगी।
पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि कलाकारों को भी गंगा भक्त संत रविदास फिल्म में मौका दिया गया है। कलाकार संदीप मोहन ने कहा कि हरिद्वार धार्मिक आस्थाओं की नगरी है। देश- दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था मां गंगा से जुड़ी हुई है। ऐसे में वह हरिद्वार में आकर वह गर्व महसूस कर रहे हैें। गंगा भक्त संत रविदास के जीवन पर आधारित यह फिल्म 31 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। इस अवसर पर फिल्म प्रोडक्शन टीम में सचिन पालीवाल, प्रसन्न चौधरी, प्रवेश सैनी, खुशी आदि उपस्थित रहे।