फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिर्सू में 22 को लगेगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर/पौड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगामी 22 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर में नेत्र रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग और दंत रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। शिविर में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, विजय डेंटल क्लीनिक श्रीनगर, कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी और डीपीएमआई पौड़ी सहयोग कर रहे हैं।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशक्त जन प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे। साथ ही टीकाकरण से छूट गए बच्चों को खसरा-रुबेला के टीके भी लगाए जाएंगे। फाउंडेशन और न्यू सन मेडिसिन श्रीनगर की ओर से मरीजों को सामान्य दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पौड़ी जिले के खिर्सू क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। इसे देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से खिर्सू में शिविर लगाने का निर्णय लिया है। शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन

शिविर में राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर के कम्युनिटी मेडिसिन, नेत्र रोग और बाल रोग विभाग की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, वहीं पौड़ी स्थित कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान के विशेषज्ञ आंखों का परीक्षण करेंगे। डीपीएमआई पौड़ी की ओर से पैथोलॉजी जांच की जाएगी, ताकि मरीजों का मौके पर ही रक्त परीक्षण हो सके। विजय डेंटल क्लीनिक श्रीनगर के डा. हरीश भट्ट दंत रोगियों का परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डा. आरएस राणा ने फाउंडेशन की प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। जनता को लाभ मिले, इसके लिए निशक्तजन प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे।

-शिविर का स्थान सीएचसी खिर्सू
-शिविर का समय सुबह 10 से अपराह्न 2 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें