फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता कर रहे खुलेआम गुंडागर्दी : प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद करना साबित करता है कि प्रदेश सरकार को आम आदमी की भावनाओं की कद्र नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है।
यहां बृहस्पतिवार को पत्रकारवार्ता में प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता खुलेआम सड़कों पर गुंडागर्दी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात करने वाली भाजपा सरकार एनएच घोटाले की सीबीआई जांच नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि एनएच घोटाले की जांच सुप्रीम व हाईकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में की जानी चाहिए। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है। महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद किए जाने से गरीब जनता परेशान है। आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से वादा किया था कि सत्ता में आने पर उनका ऋण माफ किया जाएगा, लेकिन सरकार आज तक ऐसा नहीं कर पाई है। परिणामस्वरूप किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। खनन और शराब माफिया सरकार पर हावी हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि जन हित के मुद्दों की उपेक्षा किए जाने पर कांग्रेस पार्टी विधानसभा से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें