पीपलकोटी। खेल महाकुंभ के तहत खेल मैदान सेमलडाला में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक की चार न्याय पंचायतों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बैरांगना न्याय पंचायत ओवर आल चैंपियन रहा।
खेल मैदान सेमलडाला में आयोजित 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में प्रदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका सीनियर वर्ग में गार्गी और जूनियर वर्ग मेें खुशी विजेता रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत छिनका की टीम विजेता रही। लंबी कूद में न्याय पंचायत मैठाणा व वॉलीबाल में न्याय पंचायत गडोरा जीता। प्रतियोगिता का समापन खंड शिक्षाधिकारी बीएल टम्टा ने किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत ने किया। इस मौके पर बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, भरत सिंह पंवार, प्रकाश सिंह नेगी, प्रदीप पंवार, जसवंत राणा, पृथ्वी सिंह, गजपाल सिंह, बबीता रावत, मनवर रावत, जयदीप सिंह, रघुनाथ बुटोला, अजीत नेगी, नरेंद्र सती, सुरेंद्र राणा और लोकानंद हटवाल आदि मौजूद थे।