जोशीमठ। नगर पालिका जोशीमठ के सीमा विस्तार के विरोध में बड़ागांव, मेरग, सेलंग और पैनी के ग्रामीणों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
बडागांव, मेरग, सेंलग व पैनी के ग्रामीण सुबह ग्यारह बजे जोशीमठ बाजार में एकत्रित हुए और यहां से ढोल दमाऊं के साथ मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर तहसील प्रांगण में धरना दिया। यहां आयोजित सभा में पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने कहा कि जोशीमठ पालिका के सीमा विस्तार को यथावत रखने का जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, हेमा देवी, रमेश लाल, उमा देवी, लक्ष्मण सिंह, अजीतपाल, देवेश्वरी देवी, बंसती देवी, भवानी देवी, कस्तूरा देवी, कुसुम देवी, पुष्पा देवी, शांती देवी और विजया देवी आदि मौजूद थे।