फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से किया ऋण माफी का झूठा वादा : प्रीतम सिह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान चमोली जिला भ्रमण के दौरान गौचर और कर्णप्रयाग पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल दमाऊं के साथ स्वागत किया। गौचर में उन्होंने रोड शो किया और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा यदि भाजपा गैरसैंण में शीतकालीन सत्र आयोजित कर सकती है तो उन्हें गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने में कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद वह कर्णप्रयाग पहुंचे और स्वास्थ्य संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान स्वास्थ्य संघर्ष समिति की ओर से चार सूत्री मांगों को लेकर चल रहे धरने के समर्थन में धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में प्रसूता की मौत का मामला सत्र में उठाकर उनके परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का दबाव सरकार पर डालने का आश्वासन दिया। साथ ही आंदोलनकारियों पर किए गए मुकदमों को जन विरोधी बताया। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के आठ माह के कार्यकाल में उन्होंने कई जनविरोधी निर्णय लिए हैं। सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ऋण माफी से हाथ पीछे कर गई, जिससे आए दिन किसानों आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से चलाई गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद कर भाजपा सरकार गरीबों का अहित कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. एपी मैखुरी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हरीकृष्ण भट़्ट, राजेंद्र शाह, गरिमा धनसों, विनय सास्वत, हिमांशु बिजलवाण, प्रदीप तिवाड़ी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर गौचर में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस चौकी से ग्रीफ चौक तक रोड शो किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, सुनील पंवार, वसुंधरा नैनवाल, विजय प्रसाद डिमरी, इंदू पंवार, सुरेशी देवी, राजेश्वरी नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना 14वें दिन भी रहा जारी
स्वास्थ्य सुधार संघर्ष समिति की ओर से आयोजित धरने के 14वें दिन आंदोलनकारियों ने चार सूत्री मांगों के निराकरण नहीं होने पर आंदोलन अनवरत रूप से संचालित करने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के समर्थन का आभार जताया। धरना देने वालों में राजेंद्र सिंह सगोई, संजय रावत, बीरेंद्र मिंगवाल, विक्रम सिंह नेगी, सुनील, अव्वल सिंह, अनीता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें