श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) की जिम्मेदारी एक बार फिर डा. सुरेश जैन को दी गई है। पूर्व में डा. जैन का कार्यकाल समाप्त होने पर यह जिम्मेदारी ईएनटी विभागाध्यक्ष डा. रविंद्र बिष्ट को दी गई थी। डा. जैन बुधवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
बेस चिकित्सालय के पूर्व एमएस डा. सुरेश जैन का कार्यकाल पिछले माह अक्तूबर में समाप्त हो गया था। वे करीब तीन साल से बेस अस्पताल के एमएस पद पर तैनात थे। कार्यकाल समाप्त होने के बाद रिन्यूवल न मिलने पर डा. जैन के स्थान पर ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. रविंद्र बिष्ट को एमएस का कार्यभार दिया गया था। हालांकि डा. जैन ने रिन्यूवल के लिए शासन में आवेदन किया था। प्राचार्य डा. रावत ने बताया कि डा. जैन ने सेवा विस्तार के लिए शासन में आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। डा. जैन को शासन से एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला है। बुधवार को डा. जैन बेस अस्पताल के एमएस का कार्य भार ग्रहण करेंगे।
डा. बिष्ट के कार्यकाल में सफाई व्यवस्था में हुआ था सुधार
श्रीनगर। बेस अस्पताल के एमएस के तौर पर डा. रविंद्र बिष्ट के कार्यकाल में अस्पताल की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला था। बेस अस्पताल में सफाई व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन के लिए एक चुनौती है।