अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम के उपनल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर वेतन भुगतान के लिए सिडकुल कार्यालय स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
उपनल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को 3 से 4 माह का वेतन व अन्य भत्तों का भुगतान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपने के साथ ही उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान उपनलकर्मी विरेंद्र घिल्डियाल ने कहा कि कई बार कार्य बहिष्कार के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। कहा कि तत्काल वेतन का भुगतान कर्मचारियों का होना चाहए। कर्मचारियों के समक्ष अनेक दिक्कतें आ रही है। वेतन नहीं मिलने से रोजमर्रा के खर्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। सुशील चंद्र भट्ट ने कहा कि कर्मियों का तीन माह का वेतन व अन्य भत्तों का सिडकुल प्रबंधन जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करे। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआर नौटियाल ने कर्मियों को आश्वासन देते हुए जल्द ही वेतन व अन्य भत्तों का भुगतान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अभिनव रावत, सुशील चंद्र भट्ट, इंद्रेश सिंह गोसाईं, शिव भक्त सिंह नेगी, नागेंद्र सिंह नेगी, विजयपाल सिंह, शेखर थलवाल, अखिल पटेल, सतवीर नेगी, नंदन सिंह खोलिया, विरेंद्र घिल्डियाल, दीपाली पंत, लक्ष्मी, दीपक नैथानी, नरेश कुमार, राजकुमार आदि शामिल रहे।