फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और तीन दिसंबर को आयोजित होगा अनसूया मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। दो दिसंबर से होने वाले दो दिवसीय अनसूया मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति के साथ ही जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला पंचायत में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में डीएम आशीष जोशी ने सभी अधिकारियों को मेले के दौरान मंडल घाटी में खाद्यान्न, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, शांति-सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेले का शुभारंभ सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अनसूया मंदिर समिति के अध्यक्ष बीएस झिंक्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनसूया मंदिर परिसर से अत्री मुनि आश्रम तक जाने वाले पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश लोनिवि को दिए गए। मंदिर तक पहुंच मार्ग पर यात्रियों की सुविधा और थकान मिटाने के लिए तीन टिनशेड बनाने के निर्देश जिला पर्यटन विभाग को दिए। मंदिर परिसर व तीन किमी पैदल मार्ग पर पेयजल की सुचारु व्यवस्था करने, मार्ग पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी स्लोगन लिखने, मंदिर की साज-सज्जा, मंदिर परिसर में मेडिकल टीम की तैनाती पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंदिर व आस्था पथ पर स्वच्छता अभियान चलाने के लिए जिला पंचायत को निर्देशित किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. मयंक बुडोला, डीएसपी हरवंश सिंह, मेला समिति के उपाध्यक्ष विनोद सिंह, लोनिवि के ईई डीएस रावत और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें