फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बुराईयों को दूर करने में योगदान दें छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। राजकीय महाविद्यालय पोखरी में सोमवार को छात्र संघ समारोह का आयोजन किया गया। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने महाविद्यालय में शौर्य दीवार का उद्घाटन किया और क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विधायक ने महाविद्यालय में फर्नीचर क्रय करने के लिए तीन लाख और विज्ञान लैब के लिए दो लाख रुपये की धनराशि विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन

महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने छात्र-छात्राओं को समाज में फैली व्याप्त सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। प्राचार्य डा. गोविंद सिंह रावत ने छात्र संघ पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र बांटे। छात्र संघ अध्यक्ष संदीप बर्तवाल ने विधायक के सामने महाविद्यालय की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि यहां प्रवक्ताओं के सृजित 24 पद में से 12 पद और महाविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद भी रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय में एनसीसी डिवीजन की स्वीकृति देने की मांग भी उठाई। समारोह में पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्रा मोनिका ने प्रथम, पूनम द्वितीय और भूपेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर डा. मातबर रावत, विजयपाल सिंह, महावीर रावत, गजपाल बर्तवाल, अवधेष रावत, रमेश चौधरी और अंकित किमोठी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संचालन डा. नंदकिशोर चमोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें