फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थियेटर ऑन बाइक्स अभियान पहुंचा श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हिसार का नाट्य दल ऑन बाइक्स अभियान के तहत रविवार को श्रीनगर पहुंच गया। सोमवार को यह दल विकास खंड कीर्तिनगर के थापली चौरास में पपेट शो और गुड टच बैड टच (अच्छा स्पर्श बुरा स्पर्श) का प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

अभिनय रंगमंच थियेटर ऑन बाइक्स अभियान चला रहा है। यह दल देश के 6 राज्यों के 20 शहरों सहित गांवों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर 6500 किलोमीटर का सफर तय करेगा। दल रंगमंच, पपेट शो, गायन और जादूकला के माध्यम से संदेश दे रहा है। दल के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह का प्रयोग विश्व में पहली बार हो रहा है।
उन्होंने बताया कि दल अब तक हिसार, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ में कला का प्रदर्शन कर चुका है। अब वह उत्तराखंड के श्रीनगर पहुंचा है। टीम गुप्तकाशी, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, मूसरी सहित गांवों में कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। इसमें मनीष जोशी, कबीर दाहिया, आलोक दत्त, बृजमोहन भारद्वाज, तेजेंदर सिंह, समुंदर और राजेश शामिल हैं।
विज्ञापन

चौरास और श्रीनगर में होने वाले नाटक में श्रीनगर के रंगमंच कलाकार अरविंद टम्टा, उमंग कुगशाल और आशुतोष भी अभिनय करेंगे। नाटक का निर्देशन संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कृत मनीष जोशी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें