फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में लटका सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के आली गांव के लिए स्वीकृत दो किमी सड़क निर्माण का काम पांच माह से ठप पड़ा है। आधी-अधूरी सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन रही है तो वहीं विभाग सड़क निर्माण में पैसे का रोना रो रहा है।
विज्ञापन

आली गांव के पुष्कर सिंह ने बताया कि गांव में करीब 65से अधिक परिवार रहते हैं। लगातार मांग के बाद नौटी-आदिबदरी मोटर मार्ग से दो किमी सड़क गांव के लिए स्वीकृत हुई। विभाग की ओर से गांव तक सड़क कटिंग का काम पूरा कर दिया गया है, लेकिन जून माह में यह कहकर विभाग ने काम बंद कर दिया कि योजना में पैसा नहीं मिल रहा है। सड़क कटिंग से गांव की चार से अधिक गोशालाओं की कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। विभाग न सड़क का काम पूरा कर रहा है और न ही क्षतिग्रस्त गोशालाओं और कृषि भूमि का मुआवजा दे रहा है। दूसरी ओर ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अमरीश रावत ने बताया कि 1 करोड़ 97 लाख की सड़क के लिए महज 76 लाख की विभाग को मिल पाए हैं। धनाभाव के चलते सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सकता। साथ ही सड़क निर्माण से जो भी क्षति हुई होगी उसके मुआवजे के कागज बनाकर शासन को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें