फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली के 25 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो के लिये चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले के 25 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इन दिनों गोपेश्वर में द्वाराहाट के ताइक्वांडो के प्रशिक्षक शुभम शाह खिलाड़ियों को ताइक्वांडो के गुर सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि जिले के 14 बालक और 11 बालिकाओं का चयन ताइक्वांडों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 15 से 19 नवंबर तक जयपुर में होगी। खिलाड़ियों के साथ उनके उत्साहवर्द्धन के लिए नौ अभिभावक भी जयपुर जाएंगे। गोपेश्वर में शुभम ने वर्ष 2013 से बालक-बालिकाओं को ताईक्वांडो का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया था। शुरुआत में वह करीब पांच बच्चों को ताइक्वांडो के गुर सिखाते थे, लेकिन मौजूदा समय में करीब 60 बालक-बालिकाएं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। शुभम ने बताया कि बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए ताइक्वांडो खेल मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें