फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पहाड़ी जिलों में बदहाल होती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत ने नगर में चल रहे स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार संघर्ष समिति के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है। मनोज रावत ने यहां धरना भी दिया। इसके बाद कांग्रेसियों और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार संघर्ष समिति के लोगों ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीएचसी में में डॉक्टरों के पदों पर नियुक्ति, प्रसूता की मौत के मामले में दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और परिजनों को मुआवजा, ट्रामा सेंटर शुरू करने और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर समिति आंदोलन पर बैठी है। रविवार को केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने आंदोेलन को समर्थन दिया। विधायक मनोज रावत ने कहा कि प्रदेश में लाठी और डंडों की सरकार है और आंदोलनकारियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस आम लोगों के साथ मिलकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र मिंगवाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, देवेंद्र, विजेंद्र रावत, सुशील रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेनू नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, संजय रावत, नगर पालिका सभासद अनीता नेगी और मनोरमा देवली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें