गोपेश्वर। यूथ फाउंडेशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के 280 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 64 युवाओं का चयन किया गया। इस दौरान यूथ फाउंडेशन की ओर युवाओं की शारीरिक दक्षता और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सेवा निवृत्त कैप्टन विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि चयनित युवाओं को दो माह तक यूथ फाउंडेशन की ओर से सेना में भर्ती होने के गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही युवाओं को लिखित परीक्षा की भी जानकारी दी जाएगी।