नारायणबगड़। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मैटा मल्ला के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. जीतराम और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख थराली सुशील रावत ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है। उन्होंने काश्तकारों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ जड़ी बूटी के उत्पादन से आर्थिकी को सबल करने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापिका पूनम दानू पुंडीर ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या से अवगत कराया। इस दौरान आयोजित बाल मेले में छात्र-छात्राओं के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी सराहनीय रही। दर्शन सिंह दानू के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य ललिता राम, ग्राम प्रधान अव्वल सिंह नेगी, जेपी बमोला, हरक सिंह कंडारी, बख्तावर सिंह नेगी, केके पांडेय सहित महिला मंगल दल आलकोट और बजवाड़ आदि मौजूद थे।