फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह निकली गायक गजेंद्र की दुर्घटना की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल के लिए ...........
विज्ञापन

-----------------

गायक गजेंद्र राणा के साथ दुर्घटना की खबर निकली अफवाह
- शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई हादसे की खबर
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लोक गायक गजेंद्र राणा के साथ हादसा होने की खबर शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक गजेंद्र राणा के साथ चमोली जिले में हादसा हुआ है। शाम को उनके भाई ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इसे अफवाह बताया।
शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर लोक गायक गजेंद्र राणा के चमोली जिले में हादसा होने की खबर वायरल हुई। अनेक लोगों ने खबर की पुष्टि किए बिना ही फेसबुक व व्हाट्सएप आदि सोशल साइटों पर कई तरह के संदेश भी पोस्ट कर दिए। कुछ न्यूज वेबसाइटों ने भी हादसे संबंधी सूचनाओं को खबर के रूप में फ्लैश किया। जो कि बाद में निराधार निकली।
विज्ञापन

इस बाबत नंदा कैसेट कंपनी के संचालक और गजेंद्र राणा के भाई विजय राणा ने सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही सूचनाओं को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया। उनका कहना है कि उनके भाई गजेंद्र चमोली में कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद रामनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। जहां शनिवार को उनका कार्यक्रम निर्धारित है। बताया कि कुछ लोग उनके बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे हैं जो कि गलत है। विजय राणा ने शासन से ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी मौत की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हालांकि सोशल मीडिया पर ही कुछ ही समय बाद इन खबरों की सच्चाई भी सामने आ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें