फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून ने जीती महिला कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देहरादून जिले की टीम ने राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा कर लिया है। फाइनल में देहरादून ने नैनीताल की टीम को 13 अंकों से हराया।
विज्ञापन

केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर के प्रशासनिक भवन मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। शुक्रवार को फाइनल मैच में देहरादून का नैनीताल से रोमांचक मुकाबला हुआ। बृहस्पतिवार को देहरादून ने ऊधमसिंह नगर और नैनीताल ने टिहरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
देहरादून की टीम ने 35 अंक कमाए। जवाब में नैनीताल 22 अंक पा सकी, जिस पर देहरादून ने 13 अंकों से विजयी हासिल कर ली। प्रतियोगिता में एलएनएस राणा अंपायर और नितिन कुमार व जयदेव सिंह ने रैफरी की भूमिका निभाई। इसके बाद केंद्रीय गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी और नगर पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठानी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। टिहरी की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी काजल को भी इस मौके पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें