फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची बनाने गए बीएलओ को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगरपालिका देवप्रयाग की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने गांवों में पहुंचे (नगर पालिका मेें सम्मिलित होने वाले) बीएलओ को ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पालिका में शामिल किए जाने का विरोध करते बीएलओ को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव हेतु देवप्रयाग नगर पालिका की मतदाता सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर नए परिसीमन के तहत शामिल निकटवर्ती गांवों में भी मतदाता सूची बनाने के लिए बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) की नियुक्ति की गई है। शुक्रवार को जब पालिका में की गई ग्राम पंचायत तुणगी, भ्वींट, रामपुर-श्यामपुर और राजस्व गांव बागेश्वर में बीएलओ मतदाताओं का नाम दर्ज करने पहुंचे तो ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने बीएलओ शैलेंद्र भट्ट और मनोज भारती को किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने विरोध जताते कहा कि वह पालिका में शामिल नहीं होना चाहते। ग्राम प्रधान तुणगी कविता कैंतुरा, प्रधान भ्वींट सारिका रावत और प्रधान रामपुर-श्यामपुर सुनीता ध्यानी ने बताया कि ग्रामीणों ने विरोध जताते बीएलओ को ज्ञापन भी सौंपा है।उधर बीएलओ का कहना है कि ग्रामीणों के ज्ञापन को तहसील प्रशासन और नगर पालिका को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें