फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.....अब गांवों को गदंगी से मुक्त करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। अब गांवों को गंदगी से मुक्त करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए स्वजल परियोजना केेंद्र स्वच्छता अभियान के तहत गांवों का कूड़ा प्रबंधन तेजी से किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से योजनाएं तैयार करने के लिए सात लाख से अधिक की धनराशि अवमुक्त की जाएगी। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यशाला में गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) करने पर ग्राम प्रधानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यशाला में स्वजल परियोजना के मुख्य सलाहकार संजय पंत ने बताया कि प्रदेश जून 2017 में ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) हो गया था, लेकिन अब गांवों में फैली ठोस और तरल अपशिष्ट पदार्थों का निस्तारण किया जाना है। यही नहीं गांवों में पशु मल के निस्तारण की भी ठोस योजना बनानी है, जिसके लिए गांवों का सर्वे कर जल निकास नाली, कूड़ा निस्तारण केंद्र और पशु मल निस्तारण केंद्र तैयार किए जाएंगे। गांव में रहने वाले सभी परिवारों को दो डस्टबिन दिए जाएंगे। पंत ने बताया कि योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को 150 परिवार तक 7 लाख, 300 तक 12 लाख 500 तक 15 लाख और 500 से अधिक परिवारों के संख्या वाली ग्राम पंचायतों को 20 लाख की धनराशि जारी की जाएगी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बीडीओ एमपी भट्ट ने सभी ग्राम प्रधानों से योजना के क्रियान्वयन में सहभागिता करने की अपील की। इस अवसर पर स्वजल के लक्ष्मण सिंह राणा, संजय जोशी, प्रधान सुमन डिमरी, भगवान कंडवाल, रणवीर सिंह, भरत सिंह, देवेंद्र सिंह, माया देवी, रेखा नेगी, किरन देवी, संदीप खंडूड़ी, हेमलता सगोई, रीना देवी, अनिल प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें