फोटो :------------------
शहीदों के सपनों का राज्य बनाने का लिया सामूहिक संकल्प
-- राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, स्कूलों में विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम
-- श्रीदेव सुमन पार्क में कांग्रेसियों ने शहीदों की स्मृति में रोपे पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस नगर व समीपवर्ती क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक पर राज्य की 17वीं वर्षगांठ पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर आंदोलनकारियों द्वारा राज्य के लिए शहादत देने वाले शहीदों के सपनों का राज्य बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जय सिंह रावत, प्यारे लाल जुगलाण, वेदप्रकाश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सरोज डिमरी, गंभीर मेवाड़, विक्रम भंडारी, हेमंत डंग, ऊषा रावत, संजय शास्त्री, युद्धवीर चौहान, बलवीर नेगी, रुकम पोखरियाल, माधुरी कोटनाला, बीना बहुगुणा, मुन्नी ध्यानी, शांति तड़ियाल, रामेश्वरी चौहान, द्वारिका प्रसाद, नरेश ध्यानी, आशुतोष डंग, सत्यप्रकाश, कृष्ण केशव, केके बिजल्वाण, शीला ध्यानी, जमुना चौहान, बचन सिंह कंडवाल, प्रेमा नेगी आदि मौजूद थे।
उक्रांद की महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें राज्य बनने के बाद राज्य आंदोलनकारी महिलाओं ने क्या खोया, क्या पाया विषय पर विमर्श किया। मौके पर रामेश्वरी चौहान, पदमा रावत, सरोजनी लखेड़ा, वीरा कठैत, सरोजनी रावत, सतेश्वरी चौहान, अमरा बिष्ट, उषा कठैत, जमनोत्री चौहान, नंदनी चौहान, शकुंतला चौहान, उर्मिला कोटनाला, अमन नेगी आदि मौजूद थे।
ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ढालवाला में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, चारधाम, कारगिल में हुए शहीदों, महान विभूतियों और विश्व प्रसिद्ध राफ्टिंग से जुड़े संपूर्ण पहलुुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी बचन पोखरियाल, प्रधानाचार्य डा. कोइली चक्रवर्ती, चंद्रवीर पोखरियाल, पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, सुमंत डंग, मोहन डंग, पूजा डंग आदि मौजूद थे।
नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती की ओर से शहीदों की स्मृति में ढालवाला स्थित श्रीदेव सुमन पार्क में पौधरोपण किया गया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, दिनेश सकलानी, वीरेंद्र उनियाल, विनोद सकलानी, पंकज बिजल्वाण, यशपाल थलवाल, हरीश बिजल्वाण, यशवीर पंवार, पंकज आर्य, पदमा सेमवाल, शोभा खत्री आदि मौजूद थे।
उधर भाजपा मुनिकीरेती मंडल द्वारा गंगा तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, जयप्रकाश कोठारी, चंडी प्रसाद भट्ट, संजय बडोला, बलवीर राणा, अनिल बडोला, इंद्रा आर्य, सीमा बिजल्वाण, अंजू नेगी, मीना गौड़, जमुना देवी, शांति गौड़, नारदेयी राणा, मायावती, ऊषा बडोला, संजय मिश्रा, मोहन यादव, शंभू साहनी आदि मौजूद थे।
देवभूमि पार्टी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर गोपालकृष्ण शर्मा, विद्याव्रत शर्मा, तेजेंदर सिंह चिटकारा, संदीप गुप्ता, अनिल शर्मा, मुकेश जैन, सचिन अग्रवाल, मदन चौहान, उषा असवाल, परविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, प्रमिला देवी, प्रीति, आशा, प्रमोद कुमार, अनिल भट्ट आदि मौजूद थे।
पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शक्तिधर बहुगुणा, महेंद्र नारायण, दीपक कुकरेती, सुबोध बमोला, मंजू बैलवाल आदि मौजूद थे। हरिचंद आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने प्रदेश की दासतां एक नजर, सुनामी व उस दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूनम रानी, मंजू बडोला, ज्योति रानी, नीलम गुप्ता, संध्या गुप्ता, साधना गुप्ता, मंजू गिरि आदि मौजूद थे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला के तत्वावधान में हुई गोष्ठी में राज्य का निर्माण किन परिस्थितियों में हुआ विषय पर चर्चा की गई। मौके पर प्रधानाचार्य कुंज विहारी भट्ट, बिशन सिंह, सुनील राजपूत आदि मौजूद थे। श्रीदर्शन संस्कृत महाविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान के साथ ही निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर सत्तेश्वर प्रसाद डिमरी, शांति प्रसाद मैठाणी, मुकेश बहुगुणा, आशीष जुयाल, कमल डिमरी, सीमा मैठाणी, अनूप रावत, हरीश सिलस्वाल आदि मौजूद थे।
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल चौदहबीघा में राज्य स्थापना दिवस के तहत बच्चों ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां प्रबंधक सुखदेव भट्ट, सुषमा भट्ट, अंजू सेमवाल, विमला कोटनाला, मनीषा, हेमलता चौहान, संगीता रावत, निधि, सुहानी, अलका, गीता, मीना, रेनू, संतोष चमोली, दिगंबर काला, नंद किशोर आदि मौजूद थे।
ओएनएन स्कूल में राज्य स्थापना दिवस पर बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य देवाशीष दास, सलाहकार नलिनी शर्मा, जीसू कुमार, अर्चना गैरोला, अरुणा पाठक, राजीव श्रीवास्तव, अर्जुन डंगवाल, हरविंदर सिंह आदि मौजूद थे। गंगोत्री विद्या निकेतन बापूग्राम में राज्य स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाध्यापक प्रमोद मलासी, बंशीधर पोखरियाल, प्रबोध उनियाल, रामप्रसाद उनियाल, नीलम पाल, यज्ञब्रत पोखरियाल, गणेश प्रसाद, अनंत सिंह, संध्या, अंजना डंगवाल आदि मौजूद थे।
राजकीय इंटर कॉलेज गंगा भोगपुर में राज्य स्थापना दिवस पर नेशनल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य एचएम बडोनी, गिरीश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश भारती, विजय पालीवाल, डा. अभय मित्र आर्य, गुलशन शर्मा, जयकृत बिष्ट, धनवीर सिंह, असरफ अली आदि मौजूद थे। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में बीएमएलटी विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी, विभाग समन्वयक डा. गुलशन कुमार ढींगरा, एम्स पर असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष, डा. दयाधर दीक्षित आदि मौजूद थे।