फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे चौड़ीकरण में देरी से संत समाज है नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हाईवे चौड़ीकरण में देरी से आम नागरिकों के साथ ही धर्मनगरी का संत समाज भी खासा नाराज है। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव स्वामी देवानंद सरस्वती ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने अखाड़ों के संतों ने जब हाईवे निर्माण में देरी तथा चौड़ीकरण की बाधाएं दूर कराने का मुद्दा उठाया था,तब शहरी विकास मंत्री, मुख्य सचिव तथा डीएम भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के सामने हामी भरने के बाद भी डीएम ने अभी इस दिशा में कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन

स्वामी देवानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के संतों को देहरादून में भोज दिया था। इसी अवसर पर अन्य समस्या के साथ ही अखाड़ों के संतों हाईवे निर्माण जल्दी कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने डीएम को चौड़ीकरण की बाधाओं का निराकरण कराने का निर्देश दिया, परंतु अभी तक कुछ किया नहीं गया है। उन्होंने ऐलान किया कि हाईवे निर्माण को लेकर 13 नवंबर से आंदोलन होता है तो वह उसमें शामिल होंगे। संतों के अलावा कांग्रेेेेस नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पार्षद अनिल मिश्रा, पूर्व सभासद व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी, पूर्व सभासद डा. प्रेम प्रकाश सतलेवाल, डा. सत्यनारायण शर्मा, दिनेश जोशी, डा. श्यामलाल पुरी, सतपाल सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, व्यापारी नेता कैलाश केशवानी, संजीव नैय्यर आदि का कहना है कि हाईवे निर्माण को लेकर 13 नवंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें