फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग में नाला नहीं, गांव में जलभराव से गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
गांव भुवापुर चमरावल में मुख्य मार्ग में नाले व सड़क का निर्माण नहीं होने से जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मच्छर बढ़ने से गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। कुछ लोगों की आपसी गुटबाजी के चलते पूरे गांव के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रणतेज का कहना है कि मार्ग में ग्राम पंचायत की ओर से नाले व सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए ईंट, सीमेंट, बजरी, रेत आदि सामान खरीदा जा चुका है। ग्राम प्रधान रणतेज, मुल्कीराज, वीरपाल, रामपाल, सुरेश, राजसिंह, मनोज आदि का कहना है कि कुछ लोग जबरदस्ती व गुंडागर्दी के बल पर मार्ग में नाले व सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। नाले व सड़क का विरोध करने वाले लोगों ने मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है। इस मामले को लेकर कई बार ग्रामीणों की पंचायत हो चुकी है। इसके बावजूद यह मामला सुलझ नहीं सका है। ग्राम प्रधान रणतेज का कहना है कि वह इस मामले में हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, तहसीलदार, एसडीएम, डीएम व मुख्यमंत्री तक को अवगत करा चुके है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर डीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि वह भी इस मामले से एसडीएम को कार्रवाई करने के लिए कह चुके हैं। एसडीएम मनीष कुमार का कहना है कि जल्द ही हल्का लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में नाले व सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें