फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण के भराड़ीसैंण और थराली में आयोजित हुआ राज्य स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैण/थराली। राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने नवनिर्मित विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया और शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें विरासत में मिला है और गैरसैंण को ही स्थायी राजधानी बनाना उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि राज्य के निर्माण के लिए शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने 2022 तक हर गांव को सड़क सुविधाओं से जोड़ने का संकल्प लिया है। इस दौरान उन्होंने सूचना निदेशालय की ओर से प्रकाशित ‘संकल्प सिद्धि तक न रुकेंगे न थकेंगे, बस बढ़ते ही रहेंगे’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, हीरा प्रसाद गौड़, जगमोहन कठैत, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, जानकी रावत, बीजेपी मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह गुसाईं, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दिनेश गौड़, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा, बीजेपी नगर अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, डा. चैतन्य आदि मौजूद थे। जबकि तहसील मुख्यालय थराली में तहसीलदार माणिक लाल बेतवाल ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, हीरा बल्लभ शर्मा, जगदीश पंत, मोहन बहुगुणा, नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें