फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर के एक छात्र संघ पदाधिकारी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर के एक छात्र संघ पदाधिकारी सहित तीन अन्य छात्रों के खिलाफ मारपीट के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
श्रीनगर निवासी रोहित भंडारी ने कोतवाली में बिड़ला परिसर के विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी, छात्र नेता आयुष मियां, अभिषेक उनियाल व अजय राणा के खिलाफ मारपीट करने के आरोप मुकदमा दर्ज कराया है। रोहित ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे वह बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कवरेज कर गणेश बाजार स्थित अपनी दुकान में सामान रख रहा था। इस दौरान इन चारों ने दुकान में आकर उसके साथ मारपीट की। रोहित भंडारी ने कहा कि उसके साथ बिना किसी कारण के मारपीट की गई। जबकि इन चारों से उसका कोई संबंध नहीं है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि रोहित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैकुंठ चतुर्दशी मेले में जमकर हुई मारपीट
श्रीनगर। शराब के नशे में धुत कुछ युवकों के बीच मंगलवार रात करीब आठ बजे जीआईएंडटीआई मैदान में जमकर मारपीट हुई। हालांकि इस संबंध में किसी ने भी कोतवाली में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


स्टालों में जमकर परोसी जा रही शराब
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लगे खाने के स्टालों में जमकर शराब परोसी जा रही है। कुछ स्टालों में तो सुबह से देर रात तक युवक बैठ कर शराब पी रहे है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें