फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी की बर्षी पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। नगर कांग्रेस कमेटी ने नोटबंदी की सालगिरह को काला दिवस के रूप में मनाया। कहा कि एक साल बाद भी लोग इस समस्या से नहीं उभर पाए है।
बुधवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नेगी ने कहा कि एक साल पूर्व मोदी सरकार की ओर से की गई नोट बंदी से आज तक लोग उभर नही पाए है, जिसका खामियाजा आज भी आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि एक समस्या सुलझी नहीं कि दूसरी समस्या जीएसटी को लागू कर दिया है। इस मौके पर उम्मेद सिंह मेहरा, गणेश गणपति भट्ट, नाथुलाल टम्टा, मुकेश अग्रवाल, शिव लाल, सते सिंह भंडारी, विजय रावत, हिमांशु अग्रवाल, हीरा लाल जैन, शिव सिंह रावत, सुरेंद्र भंडारी, टेकेश्वर बिष्ट, सलीम अहमद, चुंदन अहमद, बलवीर रावत, राकेश लाल व जगमोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें