फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...चाय के पैसे ज्यादा लेने के विवाद में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पौड़ीखाल में चाय के पैसों को लेकर हुई मारपीट में घायल एक दुकानदार की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध (गैर इरादतन हत्या) मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

5 नवंबर को हिंडोलाखाल थाने में पौड़ीखाल निवासी बीना देवी ने अपने पति हरीश चंद्र (40 वर्ष) पुत्र डुली चंद्र के साथ गंभीर मारपीट जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीना देवी ने बताया कि उसके पति हरीश पौड़ीखाल में आटा चक्की की दुकान चलाते थे। 2 नवंबर को हरीश की पड़ोसी होटल संचालक सुरेंद्र सिंह निवासी जगधार के साथ चाय के ज्यादा पैसे लेने पर कहा सुनी हो गई। धक्का-मुक्की में हरीश 15 फीट नीचे खाई में गिर गया। उसके गिरते ही सुरेंद्र भी उसके ऊपर आ गिरा। इस घटना मेें हरीश का सिर पत्थर से टकरा गया और वह बेहोशी की स्थिति में चला गया। परिजन उसे उपचार हेतु सीएचसी हिंडोलाखाल ले गए, लेकिन उसे रेफर कर दिया गया। हरीश का पहले जॉलीग्रांट और फिर पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चला। 6 नवंबर की शाम उसकी चंडीगढ़ में मौत हो गई। थानाध्यक्ष आरएस असवाल ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई हरीश गैरोला कर रहे हैं। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें