गोपेश्वर। संयुक्त रामलीला मंच और व्यापार संघ की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का आयोजन किया किया। इससे पूर्व यहां आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जागर गायिका पम्मी नवल के गीतों की धूम रही। रामलीला का शुभारंभ लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विष्णु दत्त बेंजवाल और व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने किया। इस मौके पर रामलीला मंच के उपाध्यक्ष जगदीश पोखरियाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, आनंद गोस्वामी, जगमोहन बिष्ट, पवन राठौर, प्रकाश बर्तवाल, सुनील चौहान, सुरेंद्र रावत, अनूप खंडूरी और लोकेंद्र रावत आदि मौजूद थे।