फोटो
सड़कों पर उतरी कांग्रेस, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
कर्णप्रयाग/थराली/देवाल/नारायणबगड़। केंद्र सरकार की ओर से की गई नोटबंदी और महंगाई पर कांग्रेस ने कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल आदि कई स्थानों पर प्रदर्शन किया और केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कर्णप्रयाग में नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गबर सिंह नेगी, राजेंद्र लाल, मनोरमा देवली, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, अंशी देवी, राजेश्वरी नेगी, हर्षवर्धन नौटियाल आदि ने पुतला फूंका। दूसरी ओर इंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में बाजार में जुलूस प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता लखन रावत, प्रदेश सदस्य महावीर बिष्ट और गोविंद सिंह पांगती आदि शामिल थे। थराली में पूर्व प्रमुख सुशील रावत, प्रताप सिंह भंडारी, चरण सिंह रावत आदि जबकि नारायणबगड़ में संदीप पटवाल, मोहन सिंह, भगत सिंह और आनंद सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।