फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने केंद्र की नोटबंदी और जीएसटी को विफल सावित बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी व जीएसटी ने बढ़ाई जनता की दुश्वारियां
विज्ञापन

-- नोटबंदी को एक साल होने के बावजूद नहीं दिखा कोई फायदा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश ।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अतुल कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनता पर थोपी गई नोटबंदी और जीएसटी विफल साबित हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने का दावा किया गया था, मगर इससे भी सरकार मुकर गई है। उन्होंने भाजपा पर देशवासियों ने छलावा करने का आरोप लगाया है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी को एक साल पूरा हो चुका है, मगर इसका फायदा आज तक केंद्र सरकार जनता को नहीं बता पाई है।
विज्ञापन

जीएसटी से व्यापारी वर्ग परेशान है, इससे उन्हें व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी से सबसे ज्यादा प्रभावित छोटे व्यापारी हो रहे हैं, प्रदेश प्रवक्ता यादव ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य की उसे जनता की समस्याओं को दूर करना चाहिए, न कि जनता की समस्याएं बढ़ानी चाहिए। कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं। नौकरशाही पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने सरकार से प्रदेश के विकास के लिए छोटे जिलों के गठन की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें