फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता की डेंगू से हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कड़च्छ निवासी किसान कांग्रेस के महानगर महासचिव योगेश (27) पुत्र विजय सिंह की मौत डेंगू से हुई। जिला मलेरिया विभाग ने योगेश में डेंगू होने की पुष्टि की है। योगेश को पड़ोसी के घर में जमा पानी में पैदा हुए डेंगू के मच्छर ने काटा था। मरीज की मौत के बाद कड़च्छ में विशेष अभियान चलाते हुए लोगों के घरों में लार्वा पनपने के स्रोतों को नष्ट कराया जा रहा है।
बृहस्पतिवार की रात को इलाज के दौरान कड़च्छ निवासी योगेश की जौलीग्रांट अस्पताल में मौत हो गई थी। योगेश के बड़े भाई यूथ कांग्रेस के महासचिव अवधेश कुमार के अनुसार उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी और उसकी तीन महीने की एक दुधमुंही बेटी है। योगेश की मौत की खबर प्रकाशित होने पर जिला मलेरिया विभाग की टीम उनके घर पहुंची और उसकी रिपोर्ट देखी। जिसमें रैपिड रिपोर्ट में डेंगू होने की पुष्टि थी। जिसके अनुसार जिला मलेरिया विभाग ने डेंगू से योगेश की मौत होने की पुष्टि की। जिसके चलते हुए उनके घर में लार्वा ढूंढा गया तो नहीं मिल सका। इसके बाद आसपास के घरों में अभियान चलाया गया तो पड़ोस के घर में छत पर रखे ड्रम में लार्वा पनपता हुआ मिला। आशंका जताई गई कि पड़ोसी के घर में पनपे लार्वा से डेंगू के मच्छर के काटने से योगेश को डेंगू हुआ। सबसे खतरनाक बात यह रही कि बीमार होने के बाद वह झोलाछाप डाक्टरों से इलाज कराता रहा और उसकी हालत बिगड़ गई। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मृतक योगेश के घर में साफ सफाई मिली, लेकिन पड़ोस में लार्वा पनपा हुआ मिला। अब कड़च्छ में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक तीन मरीजों की मौत
सरकारी आंकड़ों में डेंगू से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। ज्वालापुर के कैथवाड़ा मोहल्ला निवासी शाहनवाज की मौत हो गई थी। जिसे डेंगू बताया गया था, लेकिन विभाग मानने को तैयार नहीं है। जब हायर सेंटर से रिपोर्ट आई तो जिला मलेरिया विभाग ने शाहनवाज की मौत डेंगू से होना माना। इससे पहले भेल अस्पताल में तैनात नर्स की पुत्री गरिमा की दीवाली पर मौत हो गई थी। हालत बिगड़ने पर गरिमा को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब कड़च्छ निवासी योगेश की मृत्यु डेंगू से होने की पुष्टि विभाग ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें