फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध को लेकर ग्रामीणों का अनशन चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उफल्डा ग्राम सभा को पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने के विरोध में ग्रामीण सरोप सिंह भंडारी, गुमान सिंह नेगी, कुशाल सिंह रावत, धर्म सिंह व जगदीश का आमरण अनशन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर संयुक्त अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से पहले दिन अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने अनशनकारियों की उपेक्षा किए जाने व मांगों पर कार्रवाई न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि वह मांग को लेकर 2 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे है, लेकिन प्रशासन को तीन दिन बाद अनशनकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण की याद आई है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र मांग पूरी होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर आंदोलन को समर्थन देने वालों में गोपाल सिंह, सुशील, बलवीर मियां, हरीश पंवार, बलवंत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता देवी, शकुंतला, सीता आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें