गैरसैंण। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में स्वयं सेवियों ने महाविद्यालय परिसर, प्राचार्य आवास, सहित परिसर तक पहुंच मार्गों तक सफाई अभियान चलाया। साथ ही पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. अब्दुल रशीद अंसारी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिकता के क्षेत्र में कई जानकारियां दीं। इस अवसर पर डा. शाहिद सिद्दीकी और डा. हरीश चंद्र आदि मौजूद थे।