फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का भव्य आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रंगारंग कार्यक्रमों संग आज (बृहस्पतिवार) बैकुंठ चतुर्दशी मेले का भव्य आगाज होगा। शहर क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, एनसीसी व स्काउट गाइड की सामूहिक परेड की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सलामी लेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 11.30 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मेले का उद्घाटन करेंगे। पिछले दो वर्षों बाद बैकुंठ चतुर्दशी मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों हो रहा है। इसके बाद में मुख्यमंत्री जीआईएंडटीआई मैदान में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, पौड़ी विधायक मुकेश कोहली व देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने बताया कि मेले को भव्य रूप देने का प्रयास किया गया है। वहीं एसएसपी जेआर जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम व मेले को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
.........
>> खड़ा दिया अनुष्ठान को 225 ने कराया पंजीकरण
श्रीनगर। कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दिया अनुष्ठान के लिए 225 निसंतान दंपतियों ने पंजीकरण कराया है। महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जागर सम्राट के गीतों से सजेगी भजन संध्या
बृहस्पतिवार शाम को मंदिर मैदान में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण व मनुवदंना भजनों की प्रस्तुति देंगे।

मेले में दिखेगा मछलियों का संसार
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहली बार मछलियों का संसार (फिसवल्र्ड) देखने को मिलेगा। इसमें करीब 35 प्रजातियों की 200 से अधिक मछलियां होंगी। पौड़ी निवासी विजेंद्र प्रसाद बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहली बार फिश वर्ल्ड का स्टाल लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें