फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ता 7 नवंबर को करेंगे केरल कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केरल में हो रही गैर वामपंथी विचारधारा के लोगों पर हमले व नृशंस हत्या की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन

सोमवार को एक वैडिंग में आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. अरुण बहुगुणा ने कहा कि घटनाओं के विरोध में 11 नवंबर को केरल के तिरवंतपुरम में आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली में एबीवीपी के कार्यकर्ता 7 नवंबर को कूच करेंगे। कहा कि इस रैली में देशभर के 50 हजार कार्यकर्ता शिरकत कर रहे है। मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि घटना के विरोध में इस दौरान क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जबकि 11 नवंबर को संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से तहसीलों व प्रशासनिक कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि जनपद पौड़ी से 15 कार्यकर्ता केरल में आयोजित होने वाली रैली में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर पत्रकारवार्ता में अंकुर रावत, ऋतांशु कंडारी, अर्जुनकृष्ण गैरोला, विनीत पोस्ती, योगेंद्र सेमवाल, संदीप राणा, शुभम गोस्वामी, गुंजन नेगी, सागर पुरी, मनीष डालिया, ऋषभ रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें