फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगास बग्वाल पर लोगों ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/पाबौ। इगास बग्वाल मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने मंदिरों में पूजा की तो गाय को चावल व जौ से बने पिंडे खिलाए।
गोपेश्वर में उम्मीदें ग्रुप ने गाय की पूजा कर उन्हें जौ, आटा और चावल खिलाए। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि ग्रुप के सदस्यों ने लोगों से पशुओं को आवारा न छोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष मनोज तिवारी, संरक्षक मनोज बिष्ट, सुशीला सेमवाल, दरबान सिंह, दिनेश तिवारी, मनोज जुयाल, वीरेंद्र और देवेंद्र बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में देवोत्थान एकादशी और छोटी दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
वहीं पौड़ी जिले के पाबौ के राठ क्षेत्र में इगास पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। विष्णु भगवान और मां तुलसी की पूजा की गई। देर रात तक लोगों ने आपस में भैलो भी खेले। राठ क्षेत्र के बालीकंडारस्यूं, घुड़दौड़स्यूं, विडोलस्यूं पट्टी के सैंजी, कोठला, बुरासी, धुलेत, सकनीयाणा, चपलोड़ी, मणकोली, पाबौ, चोपड़यू, चंपेश्वर, जगतेश्वर, विडोली, मरोड़ा, माथोली, पटोटी, सलणा, पैठाणी, स्योली खंड, तरपालीसैण में दीपावली त्योहार के ठीक 11 दिन बाद इगास पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक लोग आतिशबाजी और भैलो खेलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें