फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ा-जड़ी के दोहन व विपणन की नीति बनाए जाने की माग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। क्षेत्र पंचायत जोशीमठ की त्रैमासिक बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने शासन से कीड़ा-जड़ी (यारसागंबू) के दोहन और विपणन नीति निर्धारित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही बैठक में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, कृषि व पर्यटन से जुड़े मुद्दे छाए रहे। सदन में जिला समाज कल्याण व ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मौजूद न होने पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। प्रमुख ने प्रतिबंधित कीड़ा-जड़ी के दोहन व विपणन की नीति तय करने की मांग उठाई, जिसका सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने समर्थन किया। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि उर्गम घाटी में चौलाई की फसल पर कीट लगने से फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से समय पर दवाई उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग फोन पर काश्तकारों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं। झेलम के प्रधान रणजीत बुटोला ने क्षेत्र में नेपाली मूल के मजदूरों के धड़ल्ले से आधार कार्ड बनाए जाने पर जांच करने, जेलम में शीतकाल में पुलिस चौकी स्थापित करने, थैंग की प्रधान रमा देवी ने मारवाड़ी-थैंग मार्ग के निर्माण में तेजी लाने और नीती के प्रधान आशीष राणा ने बीएपीडी मद में खरीदे गए पेयजल टैंकों का घाटी के ग्रामीणों को लाभ देने की मांग उठाई। इस मौके पर जिला पंचायतीराज अधिकारी बीएस दुगताल, सांसद प्रतिनिधि राकेश भंडारी, विधायक प्रतिनिधि गुड्डु लाल, कनिष्ठ प्रमुख मधु देवी, हरीश परमार, विद्या देवी, विनीता और हेमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें