फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दशकों से रामलीला में निभा रहे कई कई पात्रों के किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। वास्तविक जीवन में अवस्था भले ही कोई भी हो, लेकिन रामलीला का मंच तैयार होते ही नगर के 87 वर्षीय सरदार संत सिंह जीवंत अभिनय के लिए जोश से भर जाते हैं। सरदार संत सिंह लगातार सात दशकों से रामलीला में विभिन्न किरदार निभाते आ रहे हैं, जबकि 55 सालों से लगातार दशरथ का अभिनय सरदार संत सिंह की पहचान बन चुकी है।
विज्ञापन

सदाशिव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश मैखुरी कहते हैं कि सरदार संत सिंह नगर की रामलीला की पहचान हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में सरदार संत सिंह राज्यमंत्री भी रहे, लेकिन रामलीला का अभिनय जारी रखा। सरदार संत सिंह कहते हैं कि वर्ष 1948 में दुगड्डा से रामलीला में अभिनय की शुरुआत हुई जो आज तक जारी है। सरदार संत सिंह की तीन पीढ़ियां एक साथ रामलीला में अभिनय करती आ रही हैं। संत सिंह के छोटे बेटे महेंद्र लूथरा जहां दशकों से सुमंत का अभिनय कर रहे हैं, तो पोता भानू लूथरा हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें