श्रीनगर। श्रीनगर प्रीमियर लीग बैडमिंटन प्रतियोगिता की अंडर-17 के विजेता नितिन थपलियाल व उपविजेता प्रेरित ममगाई रहे। महिला वर्ग में विजेता पिहू नेगी व उपविजेता प्रियंका सती रही।
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित इंडोर में आयोजित दो दिवसीय श्रीनगर बैडमिंटन प्रीमियर लीग का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की गई। ओपन एकल वर्ग में गणेश चंद्र विजेता व गौरव नेगी उपविजेता रहे। महिला वर्ग एकल में गायत्री विजेता व उर्वशी उपविजेता रही। युगल पुुरुष वर्ग में गणेश चंद्र व युगल की टीम विजेता व अजयपाल व विजयानंद की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक सिद्धार्थ मिंया व हर्षित ने कहा कि भविष्य में श्रीनगर बैडमिंटन प्रीमियर लीग को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। सिद्धार्थ ने बताया कि जल्द ही स्कूली स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में सूरज मंमगाई, गायत्री बिष्ट, अजयपाल, संजीव नाथ, सुमित ममगाई, पीसी लखेड़ा, योगेश उनियाल आदि ने सहयोग किया।