कीर्तिनगर। ब्लाक सभागार में मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए रविवार को विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के निर्देश पर विधिक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिविल जज कीर्तिनगर कपिल कुमार त्यागी ने कहा कि मानसिक रूप से अस्वस्थ और मानसिक विकार से ग्रस्त व्यक्तियों को अपने विधिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। कहा कि सरकार की ओर से इन लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सिविल जज की ओर से इन योजनाओं में नालसा 2015 के तहत विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर जानकारी दी गई। इस मौके पर एडवोकेट चंद्रभान तिवारी, बारसंघ अध्यक्ष शूरवीर सिंह पुंडीर, एडवोकेट विजय राम गोदियाल, एडवोकेट सुरेंद्र मोहन, रणजीत सिंह बर्त्वाल व सभासद जगतंबा कुमाई आदि मौजूद थे। ब्यूरो