फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी इंतजारी के बाद फैकल्टी की नियुक्ति प्रक्रिया चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पीजी कोर्सेज संचालन की उम्मीद को देखते हुए प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने 17 फैकल्टी की संविदा नियुक्ति के लिए 23 नवंबर को इंटरव्यू रखा है।
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग डेढ़ साल से शासन ने फैकल्टी की नियुक्ति के लिए अनुमति नहीं दी थी। इससे संस्थान में नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई। वहीं, एमसीआई (भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद) ने भी फैकल्टी की कमी को मुख्य कारण मानते हुए पीजी कोर्स संचालन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। अब शासन ने कॉलेज को नियुक्ति प्रक्रिया चलाने की अनुमति दे दी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि 23 नंवबर को निदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड के दफ्तर में इंटरव्यू होगा। संविदा अवधि 2 साल की होगी। इसको 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं सहायक प्रो. पद पर नियमित नियुक्ति होनी है, जो शासन स्तर से ही की जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों पर होगी संविदा नियुक्ति
प्रोफेसर- माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन, टीबी एंड चेस्ट, रेडियोडाइग्नोसिस, मनोचिकित्सा, नेत्र रोग
एसोसिएट प्रोफेसर- माइक्रोबाइलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, रेडियोडाइग्नोसिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें