फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया सलना गांव का भ्रमण, सुनी ग्रामीणों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने उर्गम घाटी के सलना गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए।
ग्रामीणों ने गांव में पंचायत घर निर्माण की मांग उठाई। जिस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को पंचायत घर निर्माण के लिए मनरेगा योजना में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कल्पेश्वर महादेव पैदल पुलिया निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने वर्ल्ड बैंक, लोनिवि एवं उप जिलाधिकारी जनवरी माह तक पुलिया निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर 8 नवंबर तक क्षतिग्रस्त हिस्सों का सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें