कर्णप्रयाग। आपदा आने पर राहत और बचाव कार्य त्वरित गति से करने के लिए आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पोंस सिस्टम) टीम ने मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित अभ्यास सत्र में टीम ने भूकंप आने पर त्वरित सहायता कैसे हो सकती है साथ ही नुकसान कम करने और आपदा की स्थिति में घायलों को त्वरित उपचार कैसे दिया जा सकता है आदि बिंदुओं पर अभ्यास किया गया। इससे पूर्व तहसील में आईआरएस टीम के मुखिया एसडीएम केएन गोस्वामी ने टीम से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी, आरके पल्लव सहित वन विभाग, विकास विभाग, जलसंस्थान सहित पीआरडी और अन्य विभागों के 40 से अधिक कर्मी और अधिकारी मौजूद थे। मॉकड्रिल अभ्यास में एसडीआरएफ ने भी प्रतिभाग किया।