फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुजौं-मैकोट सड़क के डामरीकरण की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। कुजौं-मैकोट क्षेत्र के ग्रामीणों ने सैंजीलगा मैकोट से कुजौं मैकोट मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कुजौं-मैकोट के प्रधान हरीश लाल, यशपाल सिंह, बलवंत सिंह, उदय सिंह, बदरी सिंह, संतोष और नंदलाल ने बताया कि मोटर मार्ग पर दस किलोमीटर तक डामरीकरण कार्य होना था। ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है, जबकि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हुए एक वर्ष हो गया है। कहा गया यदि डामरीकरण कार्य पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें