श्रीनगर। ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहा एक ट्रक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान के समीप सड़क किनारे हवा में लटक गया। ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। बुधवार सुबह एक ट्रक मिनरल वाटर की बोतलें लेकर श्रीनगर की ओर चला। बागवान से लगभग आधा किमी पहले ड्राइवर ने ट्रक पर अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक पैराफिट को तोड़ते हुए मिट्टी में फंस गया, जिससे वह आधा सड़क और आधा हवा में लटक गया। ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रक से कूद कर जान बचाई।