फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग जोन के विरोध में तीन घंटे तक दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। वन विभाग की झील के पास बीआरओ की ओर से सड़क निर्माण का मलबा निस्तारण करने से नाराज ग्रामीणों ने डंपिंग जोन पर तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द यहां मलबा डालना बंद नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में राजकीय इंटर कालेज के पर्यावरण वाहिनी के छात्र-छात्राएं भी शामिल थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मीनू टम्टा, व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता खिलाप सिंह शाह ने कहा कि बीआरओ की ओर से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है और इसका डंपिंग जोन कस्बे की प्राकृतिक झील के पास बनाया गया है। ग्रामीणों ने बीआरओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वन विश्राम गृृह के पास प्राकृतिक झील ग्वालदम की पहचान है, लेकिन मलबा निस्तारण के नाम पर जहां हरे पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं आने वाले समय में झील को भी खतरा बनेगा। सुबह दस बजे घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंपिंग जोन के विरोध में दोपहर एक बजे तक धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी यदि डंपिंग जोन को नहीं हटाया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में दयाकिशन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, खिलाप सिंह, गुलाब सिंह रावत, अंशु खम्पा, दिगंबर सिंह, दयाल मिश्रा, ईश्वर सिंह, देव सिंह, कृष्ण सिंह और नारायण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वन विभाग से डंपिंग जोन की मांग की गई थी, जिसके बाद वन विभाग ने भूमि चिह्नित कर डंपिंग जोन के लिए उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें