फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा शताब्दी समारोह का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक मुुख्यालय पर संचालित समर स्मारक (विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी) राजकीय इंटर कालेज को 100 साल पूरे होने पर होने वाले शताब्दी समारोह का आगाज बृहस्पतिवार (कल) से जीआईसी मैदान में होगा। बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता के अलावा चित्रकला सहित अन्य प्रदर्शनियां आयोजित होंगी। समारोह की तैयारियों के लिए आयोजन समिति ने बैठक कर भव्य बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

जीआईसी सभागार में आयोजित समर स्मारक समिति की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने कहा कि समारोह का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और हंस कल्चरल के प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि शताब्दी समारोह के कार्यक्रम 26 अक्तूबर 2017 से शुरू होकर 29 अक्तूबर 2018 तक चलेंगे। इसके तहत प्रदेश, देश और विदेशों में विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बैठक में समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल, प्रभारी प्रधानाचार्य वीपीएस रावत, वीरेंद्र मिंगवाल, अरविंद चौहान, दमयंती रतूड़ी, प्रताप लूथरा, एएस नेगी, अनुज डिमरी, शिशुपाल लाल, अनीता नेगी, ऊषा सती, अशोक कोठियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें