फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्यबहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से समय पर वेतन का भुगतान करने, वेतन विसंगति दूर करने, राष्ट्रीय कार्यक्रम के अलावा आयोजित अन्य कार्यक्रमों की जिम्मेदारी न देने, एनएचएम के अधिकारी व कर्मचारियों का सेवा विस्तार करने, आशा कार्यकत्रियों को सरकार की घोषणा के अनुसार दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने आदि की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष एचएस रावत, डा. राजीव, डा. गौरव डिमरी, उदय रावत, महेश देवराड़ी, किरन बिष्ट, मोनिका रौतेला, कुसुम नेगी, गीता गौड़, विजय झिंक्वाण, आशीष सती, हीरा मेहरा, दीपा सती, धनुली रावत और माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें