फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरास के छात्रावासों में 15 नंवबर तक उपलब्ध हो जाएगी वाई-फाई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित छात्रावासों में रह रह रहे छात्रों को 15 नवंबर से वाई-फाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जबकि अन्य छात्रों को इस सुविधा के लिए इंतजार करना होगा। छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने जल्द वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार के नेतृत्व में छात्रों ने विवि के सिस्टम मैनेजर संजीव श्रीवास्तव से वार्ता की। प्रदीप पंवार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व चौरास परिसर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन बाद में बंद कर दी गई। छात्रों ने विवि के सभी परिसरों में जल्द वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। सिस्टम मैनेजर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि चौरास परिसर में टेस्टिंग के लिए वाई-फाई सुविधा शुरू की गई थी। श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रावासों में रह रहे सभी छात्रों का विवरण मांगा गया है। छात्रावास के सभी छात्रों को यूजर आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि 15 नंवबर तक चौरास परिसर के छात्रावासों में रह रहे छात्रों को वाई-फाई सुविधा उपलब्घ करा दी जाएगी। वार्ता करने वालों में आयुष मिंया, हिमांशु तिवारी, कुनाल बिष्ट, रजपीश अवलंबी, अखिलेश सजवाण, राहुल, लक्ष्मण, प्रफ्फुल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें