फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस श्रीनगर प्रतियोगिता के ऑडीशन में युवतियों ने बिखेरे जलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में होने वाली मिस श्रीनगर प्रतियोगिता के लिए प्रथम चरण का ऑडिशन शुरू हो गया। कुछ प्रतिभागी परीक्षा के चलते ऑडिशन में प्रतिभाग नहीं कर पाए। इन प्रतिभागियों के लिए द्वितीय चरण का ऑडिशन होगा। ऑडिशन में पहले दिन प्रतिभागी युवतियों ने खूब जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

एक वेडिंग प्वाइंट में मिस श्रीनगर प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन शुरू हुआ। प्रतियोगिता प्रभारी अनूप बहुगुणा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 31 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था, लेकिन 24 अक्तूबर को गढ़वाल विवि में परीक्षा होने के कारण कुछ प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल नहीं हो पाए। इससे ऑडिशन का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। बहुगुणा ने बताया कि जिन प्रतिभागियों ने मंगलवार को ऑडिशन दे दिया है उनका परिणाम भी द्वितीय चरण के ऑडिशन के बाद घोषित होगा। निर्णायक की भूमिका में नीतू जखमोला, निधि शर्मा, वीना नेगी आदि मौजूद थे। ऑडिशन के आयोजन में गिरीश पैन्यूली, दुर्गेश भट्ट और दीपक बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें